Edited By prashant sharma, Updated: 22 Mar, 2021 11:01 AM
एस.ओ.एस. के माध्यम से साईंस एजुकेशन लेने में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। जहां पिछले वर्ष साईंस स्ट्रीम में 872 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे तो इस वर्ष यह संख्या 1637 तक पहुंच गई है।
धर्मशाला (नवीन) : एस.ओ.एस. के माध्यम से साईंस एजुकेशन लेने में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। जहां पिछले वर्ष साईंस स्ट्रीम में 872 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे तो इस वर्ष यह संख्या 1637 तक पहुंच गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक आगामी सालों में यह संख्या और बढ़ने के आसार हैं। एस.ओ.एस. के माध्यम से पहले विद्यार्थी आर्ट्स व कार्मस स्ट्रीम में ही पंजीकृत होते थे। बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष से साईंस स्टूडेंट को भी अवसर देने का प्रयास किया है। पिछले वर्ष से साईंस स्ट्रीम में भी विद्यार्थियों को पंजीकृत किया जा रहा है। अभी 11वीं व 12वीं में स्ट्रीम की व्यवस्था है तथा बोर्ड द्वारा 12वीं में एस.ओ.एस. के विद्यार्थियों का पेपर लिया जाता है। उधर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि एस.ओ.एस. में साईंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष साईंस स्ट्रीम में 872 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे तो इस वर्ष यह संख्या 1637 तक पहुंच गई है। पहले एस.ओ.एस. के माध्यम से विद्यार्थी आर्ट्स व कामर्स स्ट्रीम से पंजीकृत होते थे। पिछले वर्ष से साईंस स्ट्रीम में विद्यार्थियों को पंजीकृत किया जा रहा है।