वीरभद्र सिंह की हालत पर बेटे विक्रमादित्य ने FB पर साझा की जानकारी, कहा- हालत में हो रहा सुधार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Sep, 2019 01:35 PM

son vikramaditya shared information on virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने कहा कि आप सब लोगों के प्यार, शुभकामनाओं और भीमाकाली के आशीर्वाद से पिता वीरभद्र सिंह की सेहत में काफी सुधार हो रहा है। इतना ही नहीं...

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने कहा कि आप सब लोगों के प्यार, शुभकामनाओं और भीमाकाली के आशीर्वाद से पिता वीरभद्र सिंह की सेहत में काफी सुधार हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पीजीआई में स्वास्थ लाभ ले रहे हैं और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। वह जल्द ही शिमला लौट आएंगे। आप सब के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें गुरुवार को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!