अरुणाचल में शहीद हुआ हिमाचल का लाल, देश की रक्षा में दी प्राणों की आहूति

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2020 03:38 PM

soldier martyr of himachal

सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा में प्राणों की आहूति दी है। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर जा रहे थे। इसी दौरान ऑप्रेशन में...

सिरमौर (ब्यूरो): सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा में प्राणों की आहूति दी है। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर जा रहे थे। इसी दौरान ऑप्रेशन में अंचित कुमार शहीद हो गया। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। परिवार को बीती रात ही बेटे की शहादत की जानकारी दे दी गई थी। घर पर माता-पिता के अलावा दादा कृष्ण दत्त शर्मा व दादी शारदा देवी की आंखें नम हैं तो वहीं वे पोते की शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।PunjabKesari, Martyr Soldier Image

जल्द घर आने का वायदा कर गया था बेटा

अंचित कुमार पिता राजेश व मां सुनीता के साथ-साथ दादा-दादी से 24 अक्तूबर को वापस ड्यूटी पर लौटते वक्त जल्द घर आने का वायदा कर गया था। अंचित माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरी संतान के रूप में बेटी है। छोटी बहन नीतिका को भाई की शहादत की सूचना मिलने के बाद गहरा सदमा लगा है।  हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के अंचित की अचानक ही शहादत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है, साथ ही इलाके में शोक की लहर है।

घर पर माहौल गमगीन

अंचित कुमार के ताया सुदेश शर्मा ने फोन पर बताया कि अचानक मिली जानकारी के बाद घर पर माहौल गमगीन है। उन्होंने कहा कि परिवार को बीती रात ही जानकारी मिल गई थी। सुबह उनकी भी सैन्य अधिकारी से फोन पर बात हुई। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इसी बीच संपर्क किए जाने पर सैनिक वैलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने जवान के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बारे अधिकारिक सूचना प्राप्त हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!