पुलवामा सैन्य ऑप्रेशन में ईसपुर का जवान देवेंद्र कुमार घायल

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2019 11:19 PM

soldier devender kumar of ispur injured in pulwama military operation

पुलवामा में हुए सैन्य ऑप्रेशन के दौरान ईसपुर के सैनिक देवेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। उनका चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनके परिजनों सहित अन्य शुभचिंतक भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। देवेंद्र कुमार के भाई...

हरोली: पुलवामा में हुए सैन्य ऑप्रेशन के दौरान ईसपुर के सैनिक देवेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। उनका चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनके परिजनों सहित अन्य शुभचिंतक भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। देवेंद्र कुमार के भाई राकेश कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय देवेंद्र 2011 में फौज में भर्ती हुआ था। वह 51 आम्र्ड में बतौर सिपाही अपनी सेवाएं दे रहा है।

अधिकारियों की अगुवाई में साथियों सहित ऑप्रेशन पर गए थे देवेंद्र

राकेश ने बताया कि उन्हें कल उनकी बटालियन से सूचना आई कि देवेन्द्र को गोली लगी है। उन्हें बताया गया कि कल देवेंद्र अपने अधिकारियों की अगुवाई में साथियों सहित ऑप्रेशन पर गए थे। तब फायरिंग के दौरान जहां मेजर सहित अन्य कई सैनिक शहीद हो गए थे, वहीं कई अन्य घायल भी हुए। उन्हीं में से देवेन्द्र एक है, जिसे गोली लगी है।

कैप पर लगने के बाद एकाएक आंख में चली गई गोली

राकेश ने बताया कि उसके भाई के सिर पर लगी कैप पर गोली लगने के बाद एकाएक आंख में चली गई थी। घायल देवेन्द्र को चंडीगढ़ स्थित सैनिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। राकेश ने बताया कि उसके भाई की अभी 2 महीने पहले ही शादी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!