Edited By Kuldeep, Updated: 23 Nov, 2020 06:55 PM
प्रदेश में पुरानी पैंशन की बहाली का मुद्दा गर्मा गया है। पुरानी पैंशन की मांग को लेकर प्रदेश में करीब 1.50 लाख एन.पी.एस. (नई पैंशन स्कीम) कर्मचारी मंगलवार को पैनडाऊन स्ट्राइक करेंगे।
सोलन (ब्यूरो): प्रदेश में पुरानी पैंशन की बहाली का मुद्दा गर्मा गया है। पुरानी पैंशन की मांग को लेकर प्रदेश में करीब 1.50 लाख एन.पी.एस. (नई पैंशन स्कीम) कर्मचारी मंगलवार को पैनडाऊन स्ट्राइक करेंगे। यह हड़ताल 11 से 2 बजे तक रहेगी। इस दौरान ये कर्मचारी कोई भी सरकारी काम नहीं करेंगे। एन.पी.एस. कर्मचारी पिछले कुछ समय से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
न्यू पैंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के महासचिव महेन्द्र कुमार ने बताया कि एन.पी.एस. कर्मचारी पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पैनडाऊन स्ट्राइक करेंगे। इस दौरान कोई सरकारी काम नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने पुरानी पैंशन की बहाली करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो यह आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।