Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2019 11:29 AM
सोलन पुलिस ने नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर उससे 15.72 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार अमित कुमार से पूछताछ के बाद नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से...
सोलन (अमित डोभाल): सोलन पुलिस ने नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर उससे 15.72 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार अमित कुमार से पूछताछ के बाद नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
बता दें कि 2 मई को सोलन पुलिस ने देहूंघाट में अमित कुमार को 11.45 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि वह यह चिट्टा दिल्ली के उत्तम नगर से लाया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम को दिल्ली भेजा और वहां से विदेशी नागरिक नैराएविरस्टस को गिरफ्तार किया।