Edited By Ekta, Updated: 17 Apr, 2019 02:45 PM
सोलन में भरभराकर पहाड़ गिरने से करीब 2 घंटे तक यातायात बंद रहा। मामला मंगलवार रात सलोगड़ा के समीप हुआ। जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। उल्लेखनीय है कि फोरलेन के कार्य के चलते सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी-बड़ी मशीनों से हो रही...
सोलन (नरेश पाल): सोलन में भरभराकर पहाड़ गिरने से करीब 2 घंटे तक यातायात बंद रहा। मामला मंगलवार रात सलोगड़ा के समीप हुआ। जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। उल्लेखनीय है कि फोरलेन के कार्य के चलते सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है।
बड़ी-बड़ी मशीनों से हो रही कटिंग की वजह से पहाड़ अंदर से खोखले हो रहे हैं जिस वजह से पहाड़ का मलबा नीचे की तरफ आ रहा है। इससे पहले भी कई बार जाबली-धर्मपुर कुमारहट्टी में पहाड़िया दरक चुकी है। वहीं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।