Edited By Ekta, Updated: 22 May, 2018 03:31 PM
प्रदेश भर में जगह-जगह आग लगने की खबरें तेजी से फैलती जा रही है। सोमवार देर रात को सोलन उपायुक्त विनोद कुमार के घर के पास जंगलों में आग लग गई। रात भर दमकल कर्मचारी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करते रहे लेकिन घंटों गुजर जाने के बाद सुबह तक वह उस पर...
सोलन (चिनमय): प्रदेश भर में जगह-जगह आग लगने की खबरें तेजी से फैलती जा रही है। सोमवार देर रात को सोलन उपायुक्त विनोद कुमार के घर के पास जंगलों में आग लग गई। रात भर दमकल कर्मचारी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करते रहे लेकिन घंटों गुजर जाने के बाद सुबह तक वह उस पर नियंत्रण नहीं कर पाए। क्योंकि जंगलों में फैली चील की पत्तियों में आग फैलती ही जा रही है। अब यह जौणाजी रोड से फॉरेस्ट रोड तक पहुंच चुकी है।
चिंता का विषय यह है कि अब जंगल की आग ने रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लिया है, जिसके चलते फोरेस्ट वासी परेशानी में हैं। दमकल गाड़ियां लगातार घटनास्थल पर आग बुझा रही है। अब देखना यह होगा कि कब तक यह आग नियंत्रित हो पाती है। सुखद बात यह है कि इससे अभी तक वन संपदा का ही नुकसान हुआ है और किसी तरह का जानी माली नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।