सोलन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 14, 22 घंटे चला रैस्क्यू ऑप्रेशन (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 15 Jul, 2019 09:12 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कुमारहट्टी-नाहन हाईवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गैस्ट हाऊस की बिल्डिंग गिरने से मारे गए लोगों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। इस हादसे में मरने वालों में 13 जवानों सहित एक महिला भी शामिल है जोकि रैस्टोरैंट मालिक की पत्नी...

सोलन (अमित/नरेश): हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कुमारहट्टी-नाहन हाईवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गैस्ट हाऊस की बिल्डिंग गिरने से मारे गए लोगों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। इस हादसे में मरने वालों में 13 जवानों सहित एक महिला भी शामिल है जोकि रैस्टोरैंट मालिक की पत्नी है। वहीं 28 लोगों को बचा लिया गया है। बता दें कि रविवार को हुए इस हादसे में असम राइफल के 30 जवानों सहित 42 लोग मलबे में दब गए थे। सेना के जवान और उनके परिवार के सदस्य उत्तराखंड जा रहे थे और दोपहर का खाना खाने के लिए यहां रूके थे। घटना के बाद रविवार से सोमवार तक 22 घंटे चले रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान एन.डी.आर.एफ. की 3 टीमों ने मलबे के नीचे से एक के बाद एक 14 शव तथा 28 लोगों को सुरक्षित व घायल अवस्था में निकाला। इस ऑप्रेशन में सेना, पुलिस और होमगार्ड का भी पूरा साथ और समन्वय रहा।
PunjabKesari

घटना के बाद मौके पर शुरू हो गया था रैस्क्यू ऑप्रेशन

जानकारी के अनुसार घटना के बाद से मौके पर रैस्क्यू कार्य शुरू हो गया था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले यह कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, फायर की टीम मौके पर पहुंची। बाद में सेना, धर्मपुर से सी.आर.पी.एफ. को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार ने एन.डी.आर.एफ. की टीम को मौके पर बुलाया। पहले एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन बाद में 2 और टीमों को सुन्नी व पंजाब से बुलाया गया। मौके पर ऑप्रेशन पूरी रात व सोमवार शाम तक चला रहा।
PunjabKesari

भवन के बाहर खड़े 5 जवान और बच्चे बाल-बाल बचे

घटना के समय भवन के बाहर खड़े 5 सेना के जवान व 2 बच्चे बाल-बाल बच गए। वे भवन के साथ ही सड़क के पास मौजूद थे। इसके अलावा होटल में काम करने वाला एक कर्मचारी व रेस्तरां मालिक का अंबाला से यहां पर आया हुआ रिश्तेदार युवक भी घटना के दौरान भवन के साथ नीचे गए लेकिन वे बच गए और स्वयं ही भवन से बाहर निकल गए। इन दोनों ने जानकारी दी कि जिस समय यह घटना घटी उस समय यहां पर करीब 40 लोग मौजूद थे। होटल कर्मचारी ने बताया कि घटना के समय वह तंदूर पर रोटी लगा रहा था कि इसी दौरान बिल्डिंग गिर गई। उसने बताया कि सेना के जवानों के अलावा होटल कर्मचारी, होटल मालिक का परिवार भी भवन में मौजूद था।
PunjabKesari, Rescue Image

मृतकों की सूची

जिला प्रशासन सोलन द्वारा कुमारहट्टी हादसे में मृतकों की सूची जारी की गई है। इसमें सूबेदार बलविंद्र सिंह सेना, नायब सूबेदार राजकिशोर सिंह सेना, अर्चना पत्नी बलवीर सिंह (साहिल) निवासी रूनन सोलन, नायब सूबेदार विनोद कुमार सेना जवान, सूबेदार अजीत कुमार सेना जवान, सूबेदार मेजर प्रदीप चंद सेना जवान, सूबेदार योगेश कुमार सेना, सूबेदार बिशर सिंह सेना जवान, सूबेदार हेम कुमांग सेना जवान, नायब सूबेदार नवीन चंद्रा सेना जवान, सूबेदार कुमार चोराई सेना जवान, सूबेदार सुरजीत शर्मा सेना जवान, सूबेदार राजन बहादुर सेना जवान तथा सूबेदार लालसन वाजफे सेना जवान शामिल हैं।
PunjabKesari

घायलों की सूची

जिला प्रशासन सोलन द्वारा जारी कुमारहट्टी दुर्घटना के घायलों की सूची के मुताबिक नायब सूबेदार हमिंदुर रहमान पुत्र स्व. सुलेमान अली, गांव भाकतापरा, संबाई, जिला दरंग, आसाम सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, सूबेदार खगेंद्रा नाथ पुत्र कुसेसरनाथ, गांव गरीमारा, तहसील मंगलदाइ, जिला दरंग, आसाम सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, नायब सूबेदार फ्रैंसिज पुत्र सुरेंद्रा, तहसील तुईचिंदरा, जिला खोवोर, त्रिपुरा सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, सोहन लाल पुत्र राय सिंह, जग्गी कालोनी, अंबाला, हरियाणा सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, नायब सूबेदार लाल खोकाई पुत्र स्व. टोंघाओ, गांव सेपरीनीना, तहसील इम्फाल, मणिपुर सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, सूबेदार सुरेंद्र प्रधान पुत्र दल बहादुर, गांव तरीघटी, जिला दार्जीलिंग, पश्चिम बंगाल सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती, हीरा लाल पुत्र मदन तोमांग, गांव धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन सेना जवान एम.एम.यू. में भर्ती तथा उत्तम राय को सेना कमांड अस्पताल चंडीगढ़ रैफर किया गया है। इसी तरह राकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल, गांव रोहान, तहसील नवांशहर, पंजाब नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, सतबीर सिंह, पुत्र छतर सिंह, गांव खिल जासली, सोलन हिमाचल प्रदेश नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, परमजीत सिह, पुत्र अमर सिंह, हाऊस नंबर 1091, मोती नगर, अंबाला सिटी, हरियाणा नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, मंजीत सिंह, पुत्र सरदार गुरबचन सिंह, निवासी मनु माजरा, नागला, तह. शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, रकबीर सिंह पुत्र सिंघाड़ा सिंह, गांव व तहसील नागला, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, हरदीप सिंह पुत्र कर्म सिंह, अंबाला कैंट, हरियाणा नागरिक एम.एम.यू. में भर्ती, नायब सूबेदार प्रदीप कुमार पुत्र रोहिन नरजारी, गांव कलाई, डा. इरादीगईपानी आसाम सेना जवान सिविल अस्पताल धर्मपुर में भर्ती, नायक प्रकाश सिंह पुत्र मणि गोपाल, गांव बालीसराय, डा. कंचनवारी, अन्नुपुरी, त्रिपुरा, सेना जवान सिविल अस्पताल धर्मपुर में भर्ती, नायब सूबेदार सुरजीत सिंह पुत्र साधु राम, गांव भावनौर, तहसील मुकेरियां, होशियारपुर, पंजाब सेना जवान सिविल अस्पताल धर्मपुर में भर्ती। संजीव सूद पुत्र के.सी. सूद, पालमपुर, कांगड़ा नागरिक सिविल अस्पताल धर्मपुर में भर्ती किया गया था, जिन्हें बाद में डिसचार्ज किया गया है। कृष्ण कांत पुत्र विश्वेश्वर नाथ दुबे, गांव व डाकघर अराह, जिला अराह, बिहार नागरिक  सिविल अस्पताल धर्मपुर में भर्ती किया गया है।
PunjabKesari

एस.डी.एम. सोलन को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश

सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सोलन के कुमारहट्टी पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद डी.सी. के.सी. चमन ने एस.डी.एम. सोलन को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। वहीं पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज भी किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ भा.दं.स. की धारा 336, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की फौरी राहत वितरित की गई है। इसके अलावा घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए 10-10 हजार और 5-5 हजार रुपए की तुरंत सहायता राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार के नियमानुसार 4-4 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!