Edited By Kuldeep, Updated: 13 Aug, 2018 11:04 PM
अपने पिता के साथ खेतों में गया 4 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। यह घटना अर्की के सुजानपुर की बताई जा रही है। जब पिता को अपना 4 वर्षीय बेटा खेतों में नहीं मिला तो इस बात की खबर गांववासियों को दी गई।
सोलन (चिनमय): अपने पिता के साथ खेतों में गया 4 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। यह घटना अर्की के सुजानपुर की बताई जा रही है। जब पिता को अपना 4 वर्षीय बेटा खेतों में नहीं मिला तो इस बात की खबर गांववासियों को दी गई। गांववासियों ने भी उसके साथ बच्चे को खोजना आरम्भ किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सभी काफी घंटों तक लापता बच्चे को खोजते रहे फिर उन्होंने अशंका जताई कि बच्चा शायद खेत के साथ ही बहती खड्ड में बह गया होगा। इस घटना की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने इसको पुष्टि करते हुए बताया कि बालक की तलाश की जा रही है।