दबाव बनाकर भाजपा में शामिल कर डाले सरकारी कर्मचारी : सोहन लाल

Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2019 09:09 PM

sohan lal thakur target on bjp

एआईसीसी सदस्य एंव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में सामान्य नागरिक सहित सरकारी कर्मचारियों में भय का माहौल है। भाजपा सदस्य अभियान के दौरान भाजपा सरकारी कर्मचारियों को दबाव बनाकर संगठन में शामिल कर सदस्य बनाए जा...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): एआईसीसी सदस्य एंव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में सामान्य नागरिक सहित सरकारी कर्मचारियों में भय का माहौल है। भाजपा सदस्य अभियान के दौरान भाजपा सरकारी कर्मचारियों को दबाव बनाकर संगठन में शामिल कर सदस्य बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा में लोगो को जोडऩे में सरकारी कर्मचारी भी नहीं बख्शे जा रहे हैं। बलग पंचायत में हाल ही में वन विभाग के 2 कर्मी जयराम और लाल चंद को ऐसे ही दबाव बनाकर पार्टी में शामिल कर डाले हैं। उन्होंने भाजपा की इस सोच की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना लोकसभा चुनावों के दौरान में हुई है, जिसकी एआरओ से भी शिकायत की गई है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शायद एआरओ भी भाजपा के दबाव में है। 

नफरत का माहौल तैयार कर लोगों को बांट रही भाजपा

उन्होंने शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान पर रवाना होते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिये देश में नफरत का माहौल तैयार कर लोगों को बांट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा स्वतंत्र और साफ राजनीति की है और देश के हर नागरिक को हर तरह की स्वतंत्रता प्रदान की है। हालांकि इसके चलते ही कई स्वार्थी लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन भाजपा के काल के यह परंपरा समाप्त हो गई है। भाजपा के दौर में कोई मर्जी के अनुसार किसी विचारधारा से नहीं जुड़ सकता है।

सबसे निराश नौजवान हमारे देश में

उन्होंने कहा कि कल तक नौकरियों लोगो के सामने थीं लेकिन आज सरकार ने आरक्षण प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया है, ऐसे में नौकरियां बड़ी मुश्किल से लोगों को मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में अगर सबसे निराश नौजवान किसी देश है तो वो हमारे ही देश में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!