हिमाचल में फिर बिगड़े मौसम के मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी-मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि

Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2019 09:47 PM

snowfall on the mountains rain and hail in the plain areas

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार सुबह प्रदेश की कुछेक ऊंची पर्वत शृंखलाओं में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं कुछेक मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की गई। जिस कारण प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।

शिमला: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार सुबह प्रदेश की कुछेक ऊंची पर्वत शृंखलाओं में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं कुछेक मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की गई। जिस कारण प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। किन्नौर जिला के कल्पा में व चम्बा के पांगी भरमौर, लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। ऊपरी शिमला के रामपुर, सुन्नी, ठियोग व खड़ापत्थर में ओलवृष्टि हुई। जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 25 मार्च को फिर से बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों को पहुंचा नुक्सान

ऊपरी शिमला के कुछेक इलाकों में बुधवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। इससे खासकर बादाम, आड़ू, प्लम व खुमानी की फसल को नुक्सान हुआ है। ठियोग की कंदरू पंचायत तथा इसके साथ लगती कुछ पंचायतों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब के बीमा को भी हल्का नुक्सान हुआ है। हालांकि अभी सेब की लावरिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन गुठलीदार फलों को इससे काफी ज्यादा क्षति बताई जा रही है।

तापमान पर एक नजर

बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर का 11.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.2, केलांग -2.8, पालमपुर 10.5, मनाली 2.8, बिलासपुर 14.8, हमीरपुर 14.6, कांगड़ा 13.3, मंडी 11.5, चम्बा 12.2, ऊना 14.0, कुफरी 1.5 दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!