पहाड़ों की रानी शिमला में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच किया डांस

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2019 03:43 PM

snowfall in shimla

बर्फ की चाह में काफी संख्या में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे पयर्टकों के मन की मुराद उस समय पूरी हो गई जब आसमान से बर्फ के फाहे गिरने लगे। देर शाम को जैसे ही शिमला में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए तो पर्यटकों ने होटलों से बाहर निकल कर इसका...

शिमला: बर्फ की चाह में काफी संख्या में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे पयर्टकों के मन की मुराद उस समय पूरी हो गई जब आसमान से बर्फ के फाहे गिरने लगे। देर शाम को जैसे ही शिमला में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए तो पर्यटकों ने होटलों से बाहर निकल कर इसका आनंद उठाया। रिज मैदान पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच खूब डांस भी किया। बर्फ गिरने से बेशक लोगों की परेशानियां बढ़ गई हों पर शिमला में गिरी इस बर्फ का सभी ने दिन खोल कर स्वागत किया।

बता दें कि पहाड़ों की रानी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला में हुई बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश हैं और बर्फ का खूब मजा ले रहे हैं। हालांकि आज शिमला में मौसम साफ है और इसके आसपाल वाले इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। सुबह-सवेरे बर्फ के बीच लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!