बर्फबारी से पांगी का शेष दुनिया से कटा संपर्क, 34 सड़कें अवरुद्ध

Edited By Vijay, Updated: 06 Jan, 2021 08:08 PM

snowfall in pangi

चम्बा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बारिश व बर्फबारी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 34 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गईं। अधिकतर सड़कें...

चम्बा/पांगी (काकू/वीरू): चम्बा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बारिश व बर्फबारी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 34 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गईं। अधिकतर सड़कें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद हुई हैं। इससे ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुट गए और देर शाम तक करीब 30 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया लेकिन चार सड़कें अब भी बंद हैं। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं 71 ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए थे। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं। मंगलवार रात को मौसम का मिजाज बिगड़ गया और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। यह क्रम बुधवार तक जारी रहा। उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में एक फुट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में तीन से चार फुट हिमपात रिकार्ड हुआ है।
PunjabKesari, Snowfall Image

बिजली गुल हो जाने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

बर्फबारी के कारण पांगी के तमाम मुख्य व संपर्क मार्ग बंद हो जाने से घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। बर्फबारी के बीच बिजली गुल हो जाने से घाटी वासियों की मुश्किलें दोगुना हो गई हैं। पूरी पांगी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फबारी के कारण पानी की पाइपें जम जाने से लोग बर्फ को पिघलाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझा रहे हैं। उपमंडलीय प्रशासन ने मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते लोगों से घरों से बाहर निकलने में परहेज बरतने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी घटना सामने न आए।

कहां कितनी हुई बर्फबारी

पांगी मुख्यालय किलाड़, करयास, लुज, धरवास, करेल, किरयूनी, पुरथी, शौर, रेई, मिधल, साच, फिडपार, फिदरू व पुंटो में करीब 1 फुट हिमपात हुआ। चस्क भटोरी, मुर्छ, सुराल, सुरालभटोरी में 3 फुट, चस्क, शून, सैचुनाला, उदीन, साहली, मिचम्म, हिलोर, कुठल व घिसल में अढ़ाई फुट तक बर्फ गिरी। वहीं परमार, भटोरी, हुंडान भटौरी, टक्वास, सेरिभटवास, कवास, चलौली तथा कुठाह में अढ़ाई फुट तक हिमपात हुआ।

बर्फबारी में घरों बाहर न निकलें लोग

उधर, एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि पांगी घाटी में 2 दिनों से बर्फबारी का क्रम जारी है। घाटी में अब तक करीब एक फुट बर्फबारी गिर चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के चलते घरों से बाहर न निकलें ताकि कोई जानमाल का नुक्सान न हो। परिवहन निगम के आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि फिलहाल सभी रूटों पर निगम की बसें दौड़ रही हैं। बिजली बोर्ड के एसई रूमेल सिंह ने बताया कि 71 ट्रांसफार्मर बर्फबारी के कारण बंद हुए थे, जिन्हें शाम तक बहाल कर दिया है। सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!