कुफरी में गिरे बर्फ  के फाहे, शिमला में हुई बारिश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Nov, 2017 10:48 PM

snowfall in kufri  rain in shimla

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा।

शिमला: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी में भी सुबह के समय लगभग 2 मिनट के लिए बर्फ  के फाहे गिरे।इससे यहां घूमने आए पर्यटक रोमांचित हो उठे। शिमला में भी आज मौसम खराब रहा। दिन भर आकाश बादलों से घिरा रहा जबकि दोपहर बाद बीच-बीच में यहां धूप भी खिली। बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढऩे लगा है। इस बीच राज्य के जनजातीय इलाकों में आज भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। 

रोहतांग दर्रे पर 10 इंच तक हिमपात
रोहतांग दर्रे पर 10 इंच तक हिमपात हुआ है। इसी तरह बारालाचा व कुंजुम दर्रे पर एक फुट तथा जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी हुई है। जिला मंडी व कुल्लू में भी हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। हिमपात से लाहौल-स्पीति को जोडऩे वाला कुंजुम दर्रा भी बंद हो गया है। इसके साथ ही लाहौल घाटी के प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रे को भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम में आए इस बदलाव से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। जनजातीय इलाकों में जहां पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, वहीं मैदानी भागों में भी 4 से 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री
शनिवार को लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 और किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मनाली में 3.8, डल्हौजी में 4.2, मंडी में 6.4, शिमला में 7.1, धर्मशाला में 8.4, भुंतर में 9.8, ऊना में 10.3 और हमीरपुर में 11.2 डिग्री सैल्सियस रहा। इसके साथ ही शिमला में आज अधिकतम तापमान 15.2, सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 13, कल्पा में 1.6, धर्मशाला में 16.8, ऊना में 25.8, नाहन में 21.3, सोलन में 19.8, कांगड़ा में 22.7 तथा चम्बा में 19.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले व मध्यवर्ती स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। 

कहां कितनी गिरी बर्फ व हुई बारिश 
शनिवार को गौंदला में 18, केलांग में 4, कोठी में 3 व कल्पा में 1 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त यहां प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इसके तहत शनिवार को शिमला में 1.7, सुंदरनगर में 1, भुंतर में 10, कल्पा में 6, केलांग में 3, सोलन में 1, मनाली में 18 व मंडी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 20 नवम्बर से राज्य में मौसम साफ  हो जाएगा। 24 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ  बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!