Edited By Ekta, Updated: 08 Feb, 2019 02:48 PM
हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में 28 साल बाद लोगों को बर्फ बर्फ देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुंदरनगर शहर में सन 1991 के बाद करीब 28 साल बाद बर्फबारी हुई। यह ज्यादा तो नहीं हुई बल्कि बर्फ की थोड़ी फुहारे ही गिरी लेकिन लोग रात को घरों से बाहर निकल...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में 28 साल बाद लोगों को बर्फ बर्फ देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सुंदरनगर शहर में सन 1991 के बाद करीब 28 साल बाद बर्फबारी हुई। यह ज्यादा तो नहीं हुई बल्कि बर्फ की थोड़ी फुहारे ही गिरी लेकिन लोग रात को घरों से बाहर निकल गए और इसका जमकर लुत्फ उठाने लगे। वहीं 6 फरवरी की सुबह शहर में बर्फ का कोई भी नामो निशान नहीं था क्योंकि देर रात गिरी बर्फ की फुहारे टिक नहीं सकी।
दूसरी ओर सुंदरनगर के ऊपरी क्षेत्रों निहरी, पंडार, रोहांडा, चौकी, कमरूघाटी व मुरारी देवी में ताज़ा हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरो में दुबकने को मजबूर हैं।सुंदरनगर से करसोग रूट पूरी तरह से प्रभावित है। लेकिन राहत भरी बात है कि यह बर्फबारी ऊपरी क्षेत्रों के बागवानों के लिए सेब की फसल और निचले क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान है।