Kangra: पुलिस के सामने ही शराब से भरी कार लेकर फरार हुआ तस्कर, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 21 Aug, 2026 11:03 PM

smuggler fled with car full of alcohol in front of police

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद एक अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब से लदी कार लेकर उनके सामने से ही फरार हो गया।

ज्वालामुखी (नितेश): हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी में पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद एक अज्ञात व्यक्ति अवैध शराब से लदी कार लेकर उनके सामने से ही फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ज्वालामुखी-चंबापत्तन सड़क पर स्थित रैंखा की है। यहां स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर एक टैक्सी (HP 01D-7129) को रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें कथित तौर पर 15 से 18 पेटियां अवैध शराब लदी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति फिल्मी अंदाज में शराब से भरी कार को स्टार्ट कर पुलिस के सामने से ही भगा ले गया। पुलिस उसे रोकने में नाकाम रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस की इस नाकामी पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता अजय कुमार के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शुकरदीन उर्फ पोडू, ईलामदीन उर्फ शहीदों, राशपाल और कार भगा ले जाने वाला एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है और जल्द ही शराब व वाहन की रिकवरी कर ली जाएगी। पुलिस फरार आरोपी और गाड़ी की सरगर्मी से तलाश कर रही है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!