Edited By Vijay, Updated: 31 Aug, 2018 05:36 PM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वे बीते कल सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें आई.जी.एम.सी. में निगरानी में रखा गया है।
शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वे बीते कल सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें आई.जी.एम.सी. में निगरानी में रखा गया है। डाक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। इसी बीच उनकी अस्पताल स्टाफ के साथ एक मुस्कुराती हुई तस्वीर आई है, जिसने उनके समर्थकों को राहत प्रदान की है। तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री विशेष वार्ड के अपने कक्ष में कुर्सी पर बैठे हैं और स्टाफ के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वीरभद्र सिंह को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वीरभद्र सिंह को स्पैशल वार्ड के 633 नंबर कमरे में भर्ती किया है।