Edited By Dishant Kumar, Updated: 07 Mar, 2021 07:18 PM
सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्र में उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी की मिठास भी आज कई राज्यों में पहुंच रही है दरअसल इन दिनों यहां से स्ट्रौबरी की सप्लाई कई राज्य की मंडियों में हो रही है। जिससे यहां के स्ट्रॉबेरी उत्पादकों में काफी खुशी देखने को मिल रही...
सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्र में उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी की मिठास भी आज कई राज्यों में पहुंच रही है दरअसल इन दिनों यहां से स्ट्रौबरी की सप्लाई कई राज्य की मंडियों में हो रही है। जिससे यहां के स्ट्रॉबेरी उत्पादकों में काफी खुशी देखने को मिल रही है,.. आप को बतादे की सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्र पौंटा घाटी का माजरा - पुरूवाला, मिश्रवाला क्षेत्र स्ट्रॉबेरी के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी मात्रा में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन होता है,... खास बात यह भी है कि यहां स्ट्रॉबेरी के उत्पादन के लिए लोग रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते,... और स्थानीय खाद तैयार कर स्ट्रॉबेरी उत्पादन के लिए इस्तेमाल करते हैं,.. लिहाजा स्ट्राबेरी का अच्छा उत्पादन होता है। स्ट्रॉबेरी उत्पादकों का कहना है कि यहां के स्ट्रौबरी की सप्लाई पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश हरियाणा व चंडीगढ़ जैसे राज्यों में होती है। स्ट्रॉबेरी को मंडियों में भेजने के साथ साथ स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टाल लगाकर भी यहां स्ट्रॉबेरी बेच रहे है।