सिरमौर के धावक सुनील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को दिलवाया कांस्य पदक

Edited By Ekta, Updated: 13 Dec, 2018 04:59 PM

sirmaur runner sunil bronze medal for india at international level

सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र संगडाह से ताल्लुक रखने वाले अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। चीन के ताईपाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में ही सुनील ने देश को कांस्य पदक...

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र संगडाह से ताल्लुक रखने वाले अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। चीन के ताईपाई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में ही सुनील ने देश को कांस्य पदक दिलवाया है। यहां 24 घंटे के स्टेडियम रन में सिरमौरी अल्ट्रा मैराथन धावक NE 202 किलोमीटर का सफर तय किया है। गृह जिला सिरमौर पहुंचने पर नाहन में सुनील का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। 

14 देशों के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में लिया भाग

सुनील शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप में 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भारत को कांस्य पदक हासिल हुआ है। भारतीय टीम के 3 सदस्य उल्लास नारायण, सुनील शर्मा व एलएल मीणा की बदौलत देश को कांस्य पदक मिल पाया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्टट प्रदर्शन करने के बाद अल्ट्रा मैराथन धावक बेहद खुश है। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार उन्हें अन्य खिलाड़ियों की तर्ज पर सरकारी नौकरी प्रदान करें। गौर है कि सुनील शर्मा को मौजूदा सरकार ने नौकरी देने का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने कहा किस सरकार अगर इस तरह का सम्मान देती है तो निश्चित तौर पर एक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मांग की कि अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा को सरकार नौकरी दे। 

ग्रेट इंडिया रन के बाद सुर्खियों में आए थे सुनील शर्मा

लोगों का कहना है कि सुनील शर्मा ने जहां चीन में जाकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है वहीं कई चैरिटी रन कर लोगों कई जानें भी बचाई है ऐसे में सुनील शर्मा को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उनके नाम पहले भी कई मुकाम हासिल हैं। सुनील बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर लोगों को अपनी दौड़ के जरिए जागरूक कर चुके हैं। कई बार चेरिटी रन कर सुनील ने गरीब लोगो के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करने की भी पहल की है। सुनील शर्मा ग्रेट इंडिया रन के बाद सुर्खियों में आए थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!