Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Aug, 2026 01:58 PM

Sirmaur News : सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में हुआ हादसा 2 परिवारों को जीवनभर का दर्द दे गया। हादसे में मां और बेटी ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। 60 वर्षीय निर्मला ने जहां अपने पीछे पति भीम सिंह को छोड़...
Sirmaur News : सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में हुआ हादसा 2 परिवारों को जीवनभर का दर्द दे गया। हादसे में मां और बेटी ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। 60 वर्षीय निर्मला ने जहां अपने पीछे पति भीम सिंह को छोड़ दिया, वहीं उनकी 32 वर्षीय बेटी पूजा की मौत से उसके पति ने अपनी जीवनसंगिनी खो दी। पूजा 8 महीने की गर्भवती बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पूजा अपनी 2 वर्षीय बेटी ईरा के साथ मायके आई हुई थी। किसी को क्या पता था कि मायके की यह यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। हादसे में पूजा की मासूम बेटी ईरा भी घायल हो गई। दूसरी घायल बच्ची भी परिवार की ही थी और वह भीम सिंह की पोती थी। पूजा की शादी नौहराधार क्षेत्र में हुई थी। हादसे की सूचना जैसे ही उसके ससुराल पक्ष को मिली तो वहां भी शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ था। इसके बावजूद अचानक मकान भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर मौजूद चारों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल मलबा हटाना शुरू किया और चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें