डल्हौजी पुलिस थाना के SI कृष्ण कुमार काे मिलेगा ये सम्मान, चम्बा व पालमपुर में खुशी की लहर

Edited By Vijay, Updated: 25 Jan, 2020 08:46 PM

si krishan kumar of dalhousie police station

हिमाचल प्रदेश के 5 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इस सूची में जिला चम्बा के डल्हौजी पुलिस थाना में एसआई के पद पर तैनात कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है।

चम्बा (विनोद): हिमाचल प्रदेश के 5 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इस सूची में जिला चम्बा के डल्हौजी पुलिस थाना में एसआई के पद पर तैनात कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है। देश के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर जारी इस सूची में कृष्ण कुमार का नाम आने से न सिर्फ पालमपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है बल्कि समूचा जिला चम्बा भी कृष्ण कुमार के इस सम्मान से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक भी कर चुके हैं सम्मानित

एसआई कृष्ण कुमार को उनकी मेधावी सेवा 2020 के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इससे पहले उनको अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जा चुका है। सब इंस्पैक्टर कृष्ण कुमार ने पुलिस विभाग में चम्बा जिला के विभिन्न थानों में रहकर सभी लंबित मामलों का निपटारा अपनी टीम के सहयोग व वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में बड़ी ही कुशलता व शीघ्रता के साथ किया है।

चम्बा को 2 माह के भीतर दूसरी बार मिली खुशी

जिला चम्बा को 2 माह के भीतर दूसरी बार पुलिस विभाग के माध्यम से खुशी मनाने व गौरवान्वित महसूस करने का मौका मिला है। दिसम्बर माह में डीजी डिस्क के लिए जिला चम्बा की एसपी डॉ. मोनिका सहित यहां कार्य कर चुके अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था। अब गणतंत्र दिवस 2020 की राष्ट्रपति पुलिस पदक की सूची में जिला चम्बा के एक पुलिस कर्मी का नाम शामिल होने से राष्ट्र स्तर पर जिला चम्बा का नाम रोशन हुआ है।

कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं एसआई कृष्ण कुमार

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस थाना डल्हौजी के एसआई के पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार कांगड़ा जिला के गांव रानी सिद्धपुर (पालमपुर) के रहने वाले हैं।

जिला चम्बा के लिए बेहद हर्ष की बात

एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने कहा कि जिला चम्बा के लिए नि:संदेह और पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है कि यहां तैनात एक पुलिस कर्मी को इस सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि  हाल ही में पुलिस मुख्यालय चम्बा में कृष्ण कुमार को राष्ट्रपति पुलिस मैडल देने के लिए चुने जाने की सूचना मिली है। जिला के प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी में इस बात को लेकर खुशी का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!