Edited By Ekta, Updated: 12 Sep, 2018 09:34 AM
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारत बंद का आह्वान करने वाले कांग्रेसियों के अपने व्यावसायिक स्थल खुले थे। कांग्रेस को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। न तो बंद का समर्थन किसी ने किया। यहां तक कि...
ऊना (सरोज): ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारत बंद का आह्वान करने वाले कांग्रेसियों के अपने व्यावसायिक स्थल खुले थे। कांग्रेस को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। न तो बंद का समर्थन किसी ने किया। यहां तक कि कांग्रेस के नेताओं के ही संस्थान खुले हुए थे। कांग्रेस पार्टी की पाखंड की राजनीति से लोग परिचित हो चुके हैं इसलिए अब इनके झांसे में कोई भी आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों से कार्यों का हिसाब मांगने वाले पहले अपने कांग्रेसी सांसदों का हिसाब दें। आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, प्रतिभा सिंह तथा यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस्पात मंत्री रहते हुए हिमाचल को कौन सी नई योजनाएं दी। इसका भी कांग्रेसी खुलासा करें।