Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2018 04:36 PM
रफी नाइट-8 के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ हिमाचल सरकार के खेल, परिवहन व वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया जबकि समापन समारोह के मुख्यातिथि भारतीय सेना के लैफ्टिनैंट जनरल राजीव सिरोही रहे।
सोलन: रफी नाइट-8 के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ हिमाचल सरकार के खेल, परिवहन व वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया जबकि समापन समारोह के मुख्यातिथि भारतीय सेना के लैफ्टिनैंट जनरल राजीव सिरोही रहे। इस मौके पर विजयी फोरम के चेयरमैन तरसेम भारती ने कहा कि करीब एक महीना पूरे हिमाचल में चले संगीत और नृत्य के ऑडीशन में लगभग 225 प्रतिभागियों ने अपना ऑडीशन दिया। ग्रैंड फिनाले संगीत में 60 और नृत्य में 34 प्रतिभागी चयनित हुए थे, जिसमें से सीनियर वर्ग लड़कों में शुभम ने प्रथम व आदित्य और शुब्रत ने दूसरा और तीसरा स्थान जैकब ने हासिल किया।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में छाई पलक
सीनियर वर्ग लड़कियों में पलक ने प्रथम व ज्योति और नीलम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में पहला स्थान अंजलि और दूसरा और तीसरे स्थान गुंजन और जसवीर ने हासिल किया। नृत्य सीनियर में विंनी नेगी ने पहला स्थान, मोहन और अंकुश ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग नृत्य में अधविका कपूर ने प्रथम, जयनंदनी ने दूसरा व प्रज्वल ने तीसरा स्थान हासिल किया।