इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा, इतनी उम्र के लोग कर सकेंगे सफर

Edited By Ekta, Updated: 02 Jul, 2019 03:31 PM

shrikhand mahadev yatra

आमतौर पर कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे कठिन व दुर्गम मानी जाती है। हिमाचल के श्रीखंड महादेव की यात्रा अमरनाथ से भी ज्यादा कठिन है। 18570 फीट ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए सबसे कठिन यात्रा 15 जुलाई से शुरू होगी। जो 31 जुलाई तक चलती...

कुल्लू: आमतौर पर कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे कठिन व दुर्गम मानी जाती है। हिमाचल के श्रीखंड महादेव की यात्रा अमरनाथ से भी ज्यादा कठिन है। 18570 फीट ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए सबसे कठिन यात्रा 15 जुलाई से शुरू होगी। जो 31 जुलाई तक चलती रहेगी।
PunjabKesari

बता दें कि इस यात्रा में यात्रियों को 35 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। वहीं प्रशासन ने श्रीखंड यात्रा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायत समिति सभागार आनी में सोमवार को श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक हुई। 
PunjabKesari

यात्रियों को 10 से 14 जुलाई तक निरमंड तहसील कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा। इससे पहले उनको शारीरिक जांच प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यात्रा पर जाने वालों से 150 रुपए पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से श्रीखंड महादेव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस बार श्रीखंड यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की आयु सीमा तय की गई है। 15 साल से अधिक आयु वाले यात्री ही जा सकते हैं। अधिक उम्र के लोगों को उनकी फिटनेस देखकर यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
PunjabKesari

नशे पर रहेगा प्रतिबंध, पुलिस होगी सख्त

विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा में देशभर के यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा निश्चित की जाएगी। यात्रा के दौरान नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस निरमंड से बेस कैंप तक नाके लगाएगी। बैठक में विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!