श्रीखंड महादेव के लिए निकली पहली छड़ी, 35KM पैदल यात्रा करेंगे देशभर के साधु (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 12 Jul, 2019 01:04 PM

shrikhand mahadev

देश की सबसे कठिन यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक साधुओं का दल हिमाचल के निरमंड नामक स्थान से रवाना हुआ है। निरमंड दशनामी जूना अखाड़ा में सैकड़ों साधु-संतों, धार्मिक संगठनों, श्रीखंड यात्रियों ने भाग...

रामपुर बुशहर (बिशेषर नेगी): देश की सबसे कठिन यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक साधुओं का दल हिमाचल के निरमंड नामक स्थान से रवाना हुआ है। निरमंड दशनामी जूना अखाड़ा में सैकड़ों साधु-संतों, धार्मिक संगठनों, श्रीखंड यात्रियों ने भाग लिया।
PunjabKesari

15 जुलाई से आधिकारिक यात्रा शुरू होगी। इसी दिन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होगा। देवी माता अंबिका के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा ने श्रीखंड छड़ी यात्रा के 24 साल पूरे होने की विस्तृत जानकारी एवं यात्रा का इतिहास प्रस्तुत गया। यात्रा में रवाना होने से पहले उन्होंने शिव भगवान की पूजा अर्चना की।
PunjabKesari

श्रीखंड छड़ी यात्रा निरमंड के अध्यक्ष देवराज ने समारोह में पहुंचे आनी के विधायक किशोरीलाल सागर का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि यह दल जाओ तक वाहन में सफर के बाद संकरी पगडंडियां होते हुए करीब 35 किलोमीटर का पैदल सफ तय करेगा।
PunjabKesari

बर्फ से ढकी कंदराओं के बीच 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए यह दल 16 जुलाई को पहुंचेगा। उसके बाद 20 जुलाई को यह दल वापिस निरमंड आएगा। शिमला से करीब 130 किलोमीटर सफर कर रामपुर बुशहर पहुंचना होता है। हालांकि यात्रा आधिकारिक रूप से 15 जुलाई से आरम्भ होगी और 25 जुलाई तक जारी रहेगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!