5 वर्ष बाद प्रवास पर निकले देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र देव बाला टिक्का

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2020 10:53 PM

shri dev bala tikka

सुकेत रियासत (सुंदरनगर) के प्रसिद्ध देवता श्री देव बाला टिक्का कमांद हैं जो लोगों व पशुओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के देवता के तौर पर जाने जाते हैं। बता दें कि देव बाला टिक्का बड़ा देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र हैं और अपने...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुकेत रियासत (सुंदरनगर) के प्रसिद्ध देवता श्री देव बाला टिक्का कमांद हैं जो लोगों व पशुओं को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के देवता के तौर पर जाने जाते हैं। बता दें कि देव बाला टिक्का बड़ा देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र हैं और अपने प्रतापी तेज के लिए क्षेत्र में मशहूर हैं। देव बाला टिक्का कमांद 5 वर्षों के बाद ही अपने क्षेत्र का दौरा कर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

देव बाला टिक्का 5 वर्षों के बाद आजकल अपने क्षेत्र के दौरे (फेर) पर निकले हुए हैं। देवता ग्राम पंचायत डोलधार के गांव चलैला में 3 दिन के लिए रुके हुए हैं और देव खेल के माध्यम से भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। मान्यतानुसार देव बाला टिक्का देव खेल के माध्यम भक्तों व पशुओं के असाध्य रोगों को ठीक करने का दावा करते हैं, जिससे आज तक कई रोग ग्रसित लोग व पशु लाभान्वित हुए हैं।

देव बाला टिक्का कमेटी कमांंद प्रधान खेमराज ने बताया कि देव बाला टिक्का कमांद 5 वर्ष में मात्र एक बार अपने मूल स्थान से 2 महीनों के प्रवास पर निकल कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि देवता के 23 मेले लगते हैं और सभी मेलों में देवता शिरकत करते हैं। मेलों के दौरान भी देवता देव खेल के माध्यम से लोगों के कष्टों का निवारण करते हैं।

अपने प्रवास के दौरान देवता 2 माह तक गांंव-गांव लोगों के घर जाकर आतिथ्य स्वीकार करते हैं। खेमराज ने कहा कि देवता की यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है और देवता द्वारा लोगों व पशुओं का ईलाज करने के लिए इन्हें स्वास्थ्य विभाग के देवता के तौर पर भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि पुजारी नेक राम व गुर गंगा राम देव बाला टिक्का कमांद के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!