Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2022 09:28 PM
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में गोली लगने से 2 प्रशिक्षु पुलिस कर्मी घायल हो गए। गोली किन कारणों से चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यद्यपि बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान यह दुर्घटना घटी है।
पालमपुर (भृगु): पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में गोली लगने से 2 प्रशिक्षु पुलिस कर्मी घायल हो गए। गोली किन कारणों से चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यद्यपि बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान यह दुर्घटना घटी है। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को डाॅ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय टांडा रैफर कर दिया गया है। बताया गया है कि एक घायल सहायक उपनिरीक्षक किशन चंद पुत्र चैन राम को छाती में गोली लगी है जबकि दूसरे घायल भरत कुमार को टांग में गोली लगी है। जानकारी अनुसार दोनों प्रशिक्षु पुलिस कर्मी अप्पर क्लास कोर्स करने के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में थे तथा प्रशिक्षण के अंतिम चरण के दौरान यह दुर्घटना घटी है। मामले की संवेदनशीलता तथा गंभीरता को भांपते हुए उच्च अधिकारी भी नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचे।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा भी नागरिक चिकित्सालय पहुंचे। वहीं उपमंडल पुलिस अधिकारी पालमपुर गुरबचन सिंह ने भी नागरिक चिकित्सालय पहुंच कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उधर, इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी गुरबचन सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है। यद्यपि उन्होंने बताया कि किन कारणों से ऐसी घटना घटी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here