जयपुर में विक्रमादित्य ने लिए सुदर्शना से सात फेरे, शाही अंदाज में हुई शादी (Video)

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2019 01:55 PM

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए। बुशहर राजघराने से संबंध रखने वाले विक्रमादित्य सिंह ने उदयपुर (राजस्थान) के राजपरिवार की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ शुक्रवार देर रात सात फेर लिए। विवाह...

शिमला (योगराज): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए। बुशहर राजघराने से संबंध रखने वाले विक्रमादित्य सिंह ने उदयपुर (राजस्थान) के राजपरिवार की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ शुक्रवार देर रात सात फेर लिए। विवाह समारोह जयपुर के कनोतागढ़ पैलेस में हुआ। जानकारी है कि विवाह समारोह में 200 से अधिक राजपरिवार के सदस्यों ने भाग लिया। शाही अंदाज में विवाह से पूर्व की रस्में पूरी की गईं। दोनों राज परिवारों के सदस्यों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

PunjabKesari

दोनों राज परिवारों के सदस्यों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। विक्रमादित्य सिंह के विवाह के बाद हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 6 जगह रिसेप्शन दे रहे हैं। जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस नेताओं, अफसरों और नजदीकियों को बाकायदा निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।  

PunjabKesari

दिल्ली में 17 मार्च को रिसेप्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भी दिल्ली की रिसेप्शन का कार्ड भेजा गया है।  

PunjabKesari

राजधानी शिमला के पीटर हाफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। रामपुर में 12 मार्च, सुन्नी 13 मार्च, बनूटी 14 मार्च, शिमला पीटर हॉफ 15 मार्च, दिल्ली 17 मार्च और 20 मार्च को कुनिहार में धाम का आयोजन होगा।

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!