उत्तराखंड में फंसे हिमाचली लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Feb, 2021 08:50 PM

shimla uttarakhand himachal people safe effort

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली जल प्रलय में फंसे हिमाचली लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली जल प्रलय में फंसे हिमाचली लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने सभी विषयों को लेकर इस बारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत बातचीत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 8 लोगों के उत्तराखंड में फंसे होने की संभावना है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लोग किस स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार से त्रासदी में फंसे हिमाचल के लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे वस्तु स्थिति स्पष्ट होने पर जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है तथा संकट की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी भी फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑप्रेशन चला हुआ है।

सरकार हर संभव मदद करेगी : भारद्वाज
शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड में रामपुर क्षेत्र के 2 लोग चमोली जल प्रलय के कारण फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के हर संभव प्रयास करेगी। वह इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बातचीत भी करेंगे। उनकी इस विषय को लेकर मुख्य सचिव और डी.सी. शिमला से बातचीत हुई है तथा उनको उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों से बात करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!