किराया बढ़ोतरी पर शिमला के व्यापारियों ने MC के खिलाफ खोला मोर्चा (Video)

Edited By Ekta, Updated: 25 Dec, 2018 03:02 PM

नगर निगम शिमला हाउस की सोमवार हुई विशेष बैठक में दुकानों के किराए में वृद्धि के खिलाफ शिमला व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने निगम पर बेहताश किराया बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि नगर...

शिमला (योगराज): नगर निगम शिमला हाउस की सोमवार हुई विशेष बैठक में दुकानों के किराए में वृद्धि के खिलाफ शिमला व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने निगम पर बेहताश किराया बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम ने दुकानों के किराए में अत्यधिक वृद्धि कर दी है जिससे व्यापारियों पर भारी बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार ने जहां नोटबंदी और जीएसटी थोप कर व्यापारियों को परेशान किया। वहीं अब भाजपा शासित निगम ने दुकानों के किराए में भारी बढ़ोतरी कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। शिमला व्यापार मंडल ने निगम से किराए में की गई बढ़ोतरी को कम करने की मांग की है जिसके लिए आज व्यापार मंडल ने 1:00 बजे तक सांकेतिक बाजार बंद करने का फैसला लिया है।
PunjabKesari

किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर व्यापारियों के साथ साथ आम लोगों पर भी पड़ता है। वहीं व्यापार मंडल शिमला के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि नगर निगम शिमला ने जहां किराया 1 रुपया था, वहां 20 से 40 रुपए तक किराया बढ़ा दिया है। व्यापारी 1947 से लेकर निगम की किराए की दुकानों में अपना व्यापार चला रहे हैं। एकदम से ही किराए में कई गुना बढ़ोतरी से व्यापारी पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। महासचिव ने कहा कि अगर प्रशासन ने व्यापारियों की मांगों को नहीं माना तो व्यापारी 1 या 2 दिन का पूरी तरह से बाजार बंद रखेंगे। रोजमर्रा की चीजों दूध, ब्रेड और सब्जी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि सोमवार को हाइकोर्ट के आदेश के बाद निगम शिमला ने 987 संम्पतियों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। नगर निगम ने पदमदेव काम्प्लेक्स के रेट 50 रुपए प्रति वर्ग फुट और मॉल रोड़ के रेट 150 रुपए कर दिए हैं। इसी तरह गंज बाजार और सब्जी मंडी का रेट 18 रुपए वर्ग फुट किया गया है। जबकि शिमला के उपनगरों में ये रेट 22 रुपए प्रति वर्ग फुट किया गया है। गंज व सब्जी मंडी में गोदाम के रेट 7 रुपए किए हैं। व्यापार मंडल ने किराए में गयी बढ़ोतरी का विरोध किया है और जल्द किराए को वापिस लेने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!