Edited By Kuldeep, Updated: 08 Aug, 2020 09:47 PM
नगर निगम शिमला की ओर से खलीनी बाईफके्रशन ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को खलीनी बाईफर्केशन से बीसीएस तक सड़क पर यातायात सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक बंद रहेगा।
शिमला (योगराज): नगर निगम शिमला की ओर से खलीनी बाईफके्रशन ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को खलीनी बाईफर्केशन से बीसीएस तक सड़क पर यातायात सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक बंद रहेगा। ऐसे में एचआरटीसी की बसें के एक दिन के लिए वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी। बीसीएस की ओर और पुराने बस स्टैंड जाने वाले बसोंं को लेकर निगम प्रबंधन ने प्लान बनाया है। आर.एम. सिटी देवासेन नेगी ने बताया कि रविवार को सुबह 9 से शाम 9 बजे तक खलीनी बाईफर्केशन से बीसीएस तक सड़क पर यातायात बंद रहेगा। ऐसे में चायल, जुन्गा, साधुपुल जाने वाली बसें कसुम्पटी होकर चलेंगी। न्यू शिमला-विकासनगर, बीएसएस की ओर जाने वाली बसें टर्निंग प्वाइंट से मुड़ जाएंगी।