राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रैंस से किया 44 पुलों का लोकार्पण

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Oct, 2020 07:49 PM

shimla rajnath singh bridge inauguration

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 2 पुलों दारचा व पलचान का लोकार्पण किया।

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 2 पुलों दारचा व पलचान का लोकार्पण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से 44 स्थायी प्रमुख पुल राष्ट्र को समर्पित किए, साथ ही नेचिपु सुरंग का शिलान्यास भी किया। दोनों पुलों के लोकार्पण एवं सुरंग के शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी ऑनलाइन जुड़े। रक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के 2 पुलों सहित राष्ट्र के 44 पुलों का उद्घाटन किया। हिमाचल के मनाली-सरचू-लेह राजमार्ग पर स्थित दारचा बरसी पुल भागा नदी पर 360 मीटर देश का दूसरा सबसे लंबा पुल है। इस पुल के निर्माण पर 27.25 करोड़ रुपए की लागत आई है। यातायात सुचारू बनाए रखने के साथ यह नया पुल अधिक भार वहन क्षमता में भी सहायक सिद्ध होगा। दारचा लाहौल में केलांग से 33 किलोमीटर की दूरी और 11 हजार 20 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) की सड़क निर्माण कंपनी के माध्यम से निर्मित किया गया है। उन्होंने मनाली-सोलंग-लेह राजमार्ग पर ब्यास नदी पर बनाए गए 110 मीटर पलचान पुल का भी लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण 12.83 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश को समर्पित सभी पुल सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर संपर्क स्थापित करने में मील पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर के लैफ्टिनैंट गवर्नर भी अपने-अपने राज्यों से इस आयोजन में शामिल हुए। जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मारकंडा, मुख्य अभियंता बीआरओ ब्रिगेडियर एम.एस. बाघी और कर्नल जे.एस. बरगोटी शिमला से तथा शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा भी वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!