शिमला नगर निगम बनेगी देश की पहली पेपर लेस निगम, प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे पार्षद

Edited By Simpy Khanna, Updated: 25 Nov, 2019 04:00 PM

shimla municipal corporation to become country s first paper less corporation

विधानसभा की तर्ज पर अब राजधानी की नगर निगम देश की पहली पेपर लेस निगम बनाने जा रही है। नगर निगम में ई प्रणाली लागू करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई। नगर निगम के पार्षदों को ई-विधान की जानकारी के लिए सोमवार को हिमाचल विधानसभा में दो दिवसीय प्रशिक्षण...

शिमला (तिलक): विधानसभा की तर्ज पर अब राजधानी की नगर निगम देश की पहली पेपर लेस निगम बनाने जा रही है। नगर निगम में ई प्रणाली लागू करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई। नगर निगम के पार्षदों को ई-विधान की जानकारी के लिए सोमवार को हिमाचल विधानसभा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षदों को ई-विधान के बारे में जानकारी दी जा रही है। किस तरह से ई-विधान काम करता है और विधानसभा में किस तरह कार्यवाई होती है इसके बारे में पार्षदों को अवगत करवाया जा रहा हैं। 
PunjabKesari

चार चरणों मे होने वाले इस शिविर में सोमवार को महापौर सहित 9 पार्षद प्रशिक्षण लेने पहुंचे ओर दोपहर बाद दूसरे पार्षदों के लिए शिविर आयोजित होगा। मंगलवार को अन्य पार्षदों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा ई-विधान प्रणाली के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेश ने कहा कि शिमला नगर निगम को फरवरी तक ई विधान प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू दिया गया है और पार्षदों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जहां पार्षदों को ई-विधान किस तरह से कार्य करता है उसके बारे में जानकारी दी जा रही है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि ई-विधान लागू होने के बाद शिमला नगर निगम देश की पहली नगर निगम बनेगी। ई-विधान लागू होने से जहा कागजों की बचत होगी वही समय भी बचेगा। नगर निगम का हाउस में काफी पेपर का प्रयोग होता है। वहीं नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि निगम हाउस को पेपर लेंस करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। निगम टाउनहाल में सदन बनाने का कार्य जल्द शुरू करेगा। पार्षदों को ई-विधान के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय प्राधिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जहां चार सत्र में पार्षदों को इसकी जानकारी दी जाएगी। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!