मोदी-शाह के भ्रष्ट तंत्र पर कर्नाटक में करारी चोट : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 19 May, 2018 10:09 PM

shimla modi shah corrupt  karnataka karari injuries

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक में येद्दियुरप्पा सरकार के गिरने पर पी.एम. नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक में येद्दियुरप्पा सरकार के गिरने पर पी.एम. नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक में आखिर लोकतंत्र की जीत हुई और विधायकों ने एकजुटता दिखाकर मोदी व शाह के भ्रष्ट तंत्र पर करारी चोट की है। भाजपा की हॉर्स टे्रडिंग व आप्रेशन लोटस भी इस बार फेल हो गया। कांग्रेस-जे.डी.एस. विधायकों ने एकजुट होकर दिखा दिया कि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुलदीप राठौर ने बताया कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को अगवा कर होटल में भी रखा लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और कांग्रेस की सतर्कता ने मोदी-शाह की एक नहीं चलने दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!