इंदु गोस्वामी हो सकती हैं भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष!

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2020 10:30 PM

shimla indu goswami bjp state president

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए लगातार नए समीकरण बन रहे हैं। इसके तहत अध्यक्ष पद की दौड़ में एकाएक राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी का नाम सुॢखयों में आ गया है।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए लगातार नए समीकरण बन रहे हैं। इसके तहत अध्यक्ष पद की दौड़ में एकाएक राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी का नाम सुॢखयों में आ गया है। इस कारण बीते 2 दिन से वह शिमला में सक्रिय हंै। उन्होंने मंगलवार को जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की, वहीं बुधवार को उनकी उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं से मंत्रणा हुई। उनका एक बार फिर वीरवार को पालमपुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इस मुलाकात के बाद वह पार्टी आलाकमान से मिलने नई दिल्ली जा सकती हैं, जिसके बाद उनके नाम पर मोहर लग सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश भाजपा प्रभारी रहते हुए इंदु गोस्वामी प्रदेश में संगठन का काम कर चुकी हैं। लिहाजा ऐसे में वह प्रधानमंत्री की करीबी भी हैं। ऐसे में यदि पार्टी आलाकमान उनके नाम पर मोहर लगा देता है, तो भाजपा एक तीर से 3 निशाने एक साथ साधेगी। पहला वह प्रदेश में पहली भाजपा महिला अध्यक्ष होंगी, दूसरे पार्टी उनको कमान सौंपकर ब्राह्मण समुदाय को खुश करना चाहती है और तीसरे प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को प्रतिनिधित्व देकर वहां की जनता को खुश करना चाहती है।

 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भी इसी माह ताजपोशी हो सकती है
प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के अलावा इसी माह मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद डा. राजीव बिंदल को मंत्रिमंडल में अहम स्थान दिया जा सकता है। इस स्थिति में मंत्री बनने की दौड़ में सामने आया सुखराम चौधरी का नाम ड्रॉप हो सकता है, क्योंकि सिरमौर जिला से किसी एक नेता को ही मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा राकेश पठानिया और इंद्र सिंह के नाम मंत्री पद को लिए जा रहे हैं, साथ ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भी इसी माह ताजपोशी हो सकती है, जिसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी महेंद्र धर्माणी को अहम ओहदा मिल सकता है।

इंदु गोस्वामी का बायोडाटा
12 अप्रैल, 1967 को कांगड़ा में जन्मी इंदु गोस्वामी भाजपा से करीब 35 वर्ष से जुड़ी हैं। वह वर्ष 1987-90 तक ए.बी.वी.पी. में सक्रिय रहीं। इसके बाद वर्ष 1990-92 तक भाजपा मंडल अध्यक्ष, वर्ष 1992-94 तक जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष, वर्ष 1994-96 तक भाजयुमो सचिव, वर्ष 1996-98 तक भाजयुमो राज्य उपाध्यक्ष, वर्ष 1998-2002 तक 2 बार राज्य भाजपा महिला मोर्चा महासचिव, वर्ष 2007-12 तक राज्य भाजपा कार्यकारी सदस्य, वर्ष 2013-16 तक भाजपा प्रदेश सचिव और वर्ष 2016-2019 तक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं। वर्ष 2017 में उन्होंने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा वह वर्ष 1998-2000 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष तथा वर्ष 2000-03 तक राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। वह 18 मार्च, 2020 को राज्यसभा के निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा वह कई अन्य संस्थाओं से जुड़ रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!