25 वर्षीय लड़की ने निगला जहर, आई.जी.एम.सी. में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Mar, 2019 10:45 PM

shimla girl poison death

आई.जी.एम.सी. में 25 वर्षीय लड़की की जहर निगलने से मौत हो गई है। 2 मार्च को लड़की ने मल्याणा में जहर निगला था। ऐसे में लड़की को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया था।

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. में 25 वर्षीय लड़की की जहर निगलने से मौत हो गई है। 2 मार्च को लड़की ने मल्याणा में जहर निगला था। ऐसे में लड़की को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सक ने लड़की को बचाने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन वह बच नहीं पाई। आई.जी.एम.सी. के आई.सी.यू. में लड़की का उपचार चल रहा था। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ करीब एक हफ्ते से मल्याणा में रह रही थी। मल्याणा में जब उसका भाई किसी काम से घर से बाहर गया तो लड़की ने जहर खा लिया। जहर खाने का खुलासा तभी हुआ, जब उसके पड़ोसी ने उसे गंभीर हालत में देखा। पड़ोसी ने ऐसे में मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं 108 एम्बुलैंस के माध्यम से लड़की को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा लड़की का उपचार किया जा रहा था। पुलिस की जांच में अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि लड़की ने जहर खाने का कदम क्यों उठाया। पुलिस लड़की के बयान तक नहीं ले पाई है। पुलिस लड़की के बयान को इसलिए नहीं ले पाई, क्योंकि लड़की बयान देने के काबिल नहीं थी। पुलिस की छानबीन में फिलहाल लड़की द्वारा जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

4 दिनों से आई.जी.एम.सी. में चल रहा था उपचार

डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने कहा कि लड़की की जहर निगलने से आई.जी.एम.सी. में मौत हो गई है। लड़की का बीते 4 दिनों से आई.जी.एम.सी. में उपचार चल रहा था, लेकिन लड़की बच नहीं पाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!