Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2020 10:27 PM
राज्य में आने वाले दिनों में सुबह 7 से सायं 7 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी जा सकती है। मंत्रिमंडल की 13 मई को प्रस्तावित बैठक से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस तरह के संकेत दिए हैं।
शिमला (कुलदीप): राज्य में आने वाले दिनों में सुबह 7 से सायं 7 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी जा सकती है। मंत्रिमंडल की 13 मई को प्रस्तावित बैठक से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस तरह के संकेत दिए हैं। इससे प्रदेश में आॢथक और व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा सरकारी कामकाज को पटरी पर लाया जा सकता है। मंत्रिमंडल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा दिशा-निर्देशों पर अमल करने को लेकर भी रणनीति बन सकती है। इसी तरह जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उपसमिति की तरफ से सरकारी विभागों से मांगे गए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इसे सिरे चढ़ाने की दिशा में नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं। यानी मंत्रिमंडलीय उपसमिति के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स के आधार पर रोडमैप तैयार किया जा सकता है।
ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है
इसके तहत यदि सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाना है तो इसके लिए सार्वजनिक परिवहन यानी बस सेवा को जिला स्तर पर शुरू करने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सरकार उद्योग जगत, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन, कृषि, बागवानी, निर्माण क्षेत्र और जल शक्ति विभाग में गतिविधियों को और तेज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों के पास पड़ी अनयुटिलाइज मनी (बिना खर्च पड़ी राशि) को खर्च करने को लेकर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई को ऑनलाइन प्रभावी तरीके से चलाने को लेकर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश में अधिक राजस्व उगाही के लिए सरकार कुछ कड़े निर्णय भी ले सकती है।