Edited By Kuldeep, Updated: 16 Nov, 2020 08:25 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नीतीश कुमार को सातवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नीतीश कुमार को सातवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा। मुख्यमंत्री ने हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रभारी मंगल पांडे को बिहार एन.डी.ए. सरकार में पुन: कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।