मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 9वीं बार विधायक के रूप में चुने गए

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Dec, 2017 10:49 PM

shimla  virbhadra singh  9th time mla

कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं।

शिमला : कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। इसके साथ ही उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी चौथी बार, आशा कुमारी व सुजान सिंह पठानिया छठी बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। सी.एम. वीरभद्र सिंह 9वीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। वीरभद्र सिंह केंद्र में कई बार मंत्री रहने के अलावा 6 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इसी तरह भाजपा नेता रामलाल मार्कंडेय, गोविंद सिंह ठाकुर, डा. राजीव सहजल व नरेंद्र बरागटा तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए। रमेश धवाला, सरवीण चौधरी, अनिल शर्मा, वीरेंद्र कंवर, डा. राजीव बिंदल, राकेश वर्मा व सुरेश भारद्वाज चौथी बार, जयराम ठाकुर, किशन कपूर, रामलाल ठाकुर व हर्षवर्धन चौहान 5वीं बार और महेंद्र सिंह ठाकुर छठी बार विधानसभा पहुंचे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!