Edited By Kuldeep, Updated: 16 Dec, 2019 08:41 PM
क्षेत्र के अंतर्गत नया रोड पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार 3 लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है क उक्त लोग यहां घूमने के लिए आए थे।
शिलाई, (रवि): क्षेत्र के अंतर्गत नया रोड पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार 3 लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है क उक्त लोग यहां घूमने के लिए आए थे। एस.पी. सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नया रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार इशांत, शीशांत व पीयूष घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रैफर किया गया है। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।