Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2020 11:48 PM
कुल्लू जिला के अंतर्गत आती पार्वती घाटी की बरशैणी पंचायत के शिल्हा नाला में हिमस्खलन के कारण 120 भेड़-बकरियां दब गई हैं। यह भेड़-बकरियां भेड़पालक गुर दयाल, रूम सिंह व राजू की थीं। शनिवार को ग्रामीणों ने मौके पर जाकर हिमस्खलन और मलबे के बीच दबी इन...
कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू जिला के अंतर्गत आती पार्वती घाटी की बरशैणी पंचायत के शिल्हा नाला में हिमस्खलन के कारण 120 भेड़-बकरियां दब गई हैं। यह भेड़-बकरियां भेड़पालक गुर दयाल, रूम सिंह व राजू की थीं। शनिवार को ग्रामीणों ने मौके पर जाकर हिमस्खलन और मलबे के बीच दबी इन भेड़-बकरियों को निकालने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस घटना की सूचना पंचायत प्रधान ने पुलिस को भी दी है। बरशैणी पंचायत के प्रधान जयराम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 120 के करीब भेड़-बकरियां हिमस्खलन में दब गई हैं, इन भेड़पालकों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।