मूर्ति विसर्जन के साथ शारदोत्सव संपन्न, भाजपा के ये नेता भी हुए शामिल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Oct, 2017 12:06 AM

shardotsav concludes with statue immersion  these bjp leaders also included

बाबा नाहरसिंह बजिया के धौलरा मंदिर में प्रथम नवरात्रे से आरंभ हुए शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया।

बिलासपुर: बाबा नाहरसिंह बजिया के धौलरा मंदिर में प्रथम नवरात्रे से आरंभ हुए शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। सुबह साढ़े 7 से सवा 10 बजे तक मां दुर्गा की महादशमी विहीत पूजा संपन्न हुई। सुबह साढ़े 10 बजे मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाने के बाद उनकी आरती की गई। मां के श्रृंगार को दर्पण के माध्यम से दिखाया गया व इसी के साथ भंडारा शुरू हो गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के प्रसाद को ग्रहण किया। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। 
PunjabKesari
नड्डा ने 4 किलोमीटर पैदल चलकर निभाई परंपरा
बाबा नाहरसिंह मंदिर परिसर से आरंभ होकर शहर के बीच से गुजर कर यह यात्रा गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान में समाप्त हुई। मां दुर्गा की इस दसवीं विहित पूजा व विसर्जन यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने 4 किलोमीटर लंबी इस विसर्जन यात्रा में पैदल चलकर  परंपरा को निभाया। इस शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते मां के जयकारे लगाते व भजन गाते हुए सारे शहर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। विसर्जन से पहले गोबिंद सागर झील के किनारे शिमला से आए पुजारी सुधांशू जी महाराज के सान्निध्य में मां दुर्गा की विशेष पूजा भी संपन्न हुई।

मुस्लिम समुदाय ने भी लिया भाग 
इस शोभायात्रा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनुपम मिशाल भी पेश हुई। भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिंदू समुदाय के साथ गोबिंद सागर झील में मां दुर्गा के विसर्जन में भाग लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल अहमद शाह और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक मुनीम खान की अगुवाई में मां दुर्गा की इस शोभायात्रा का बिलासपुर बस अड्डे के पास स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को माता नयना देवी से लाई चुनरी भेंट की।

धौलरा मंदिर में खेली होली 
विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में होली भी खेली। शाम साढ़े 4 बजे यह यात्रा गोबिंद सागर झील के लुहणू घाट पहुंची, जहां से 14 मोटर बोटों के माध्यम से इन मूर्तियों को श्रद्धालुओं द्वारा गोबिंद सागर झील के मध्य में ले जाकर विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के पश्चात दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य पुन: धौलरा मंदिर पहुंचे जहां सभी ने पुजारी से शांतिजल ग्रहण किया व इसी के साथ शारदोत्सव का समापन हो गया, वहीं शारदोत्सव की नौंवी सांस्कृतिक संध्या पर विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों द्वारा लोकनृत्यों व धार्मिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। 

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में विशेष ओलिम्पिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष डा. मल्लिका नड्डïा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, जिला के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वतंत्र सांख्यान, हिमालय परिवार के जिला संयोजक राम लाल पुंडीर, दुर्गा पूजा समिति की महासचिव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों व बालमुकंद शर्मा, स्ट्राइकर हांडा, अभिलाषा शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!