Edited By kirti, Updated: 28 Aug, 2018 10:44 AM
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ चम्बा नगर से होकर बहने वाली रावी नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व परेल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
चम्बा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ चम्बा नगर से होकर बहने वाली रावी नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व परेल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने आप में एक सम्पूर्ण विचार थे। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश को कई ऐसी नई राहें दिखाईं जिनके चलते आज भारत ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है।
शांता कुमार ने कहा कि अटल ऐसे ओजस्वी और समर्पित वक्ता थे जिन्हें सुनने के लिए हर कोई लालायित रहता था। शांता कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की कई स्मृतियों को भी सांझा किया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय अन्न योजना भी वाजपेयी की ही देन है। राजनेता के तौर पर उन्होंने जिस विशेष भूमिका का निर्वहन किया, उसे यह देश कभी भुला नहीं सकता।