शांता बोले-देश में समरसता की कमी बहुत बड़ा खतरा

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2018 08:21 PM

shanta said the lack of harmony in the country is big threat

देश में समरसता की कमी एक बड़ा खतरा है तथा इस कार्य के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। उक्त शब्द कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते...

पालमपुर: देश में समरसता की कमी एक बड़ा खतरा है तथा इस कार्य के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। उक्त शब्द कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार का जन्म जेल में हुआ था तथा उस समय सोचा गया कि अपनी विचारधारा की पार्टी बने। उन्होंने कहा कि पूर्व में सिर्फ  कांग्रेस और साम्यवादी विचारधारा की पार्टी थी तथा उस समय संघ को राजनीति में आने की बात हुई लेकिन तत्कालीन सरसंघ चालक गुरु जी ने मना किया तथा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में पार्टी की स्थापना की। उन्होंने कहा कि 53 में कश्मीर के लिए आंदोलन किया गया तथा उसके कारण भाजपा की एक पहचान बनी।

हिन्दुत्व तथा धर्म पर सभी हों एकजुट
उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व पूजा पद्धति नहीं है तथा धर्म को स्थान होना चाहिए। पूजा पद्धति चाहे किसी भी तरह की हो हिन्दुत्व तथा धर्म पर हम सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में जब चले थे उस समय कुछ नहीं था लेकिन लोगों को लगा यह पार्टी मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है तो लोगों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। शांता कुमार ने कहा कि सत्ता की राजनीति फिसलन भरी होती है लेकिन भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने प्रमाणित किया राजनीति सेवा है, व्यवसाय नहीं। उन्होंने कहा कि गांव के गरीब की सेवा करो यह कार्यकत्र्ताओं का आदर्श होना चाहिए। शांता कुमार ने कहा कि समरसता और समन्वय का बहुत महत्व है देश का अहित तब हुआ जब देश बंटा।

जातियों में बंट रहा है देश
उन्होंने कहा कि देश जातियों में बंट रहा है तथा हिन्दू समाज में समरसता लाने की जरूरत है, पूजा का तरीका अलग हो लेकिन हम सब एक होने चाहिए तथा उन्होंने इस बात पर ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि समरसता की कमी से धर्म परिवर्तन भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा के कार्यकर्ता समरसता पर जरूर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समर्पण बना रहे तथा सेवा की राजनीति तथा समर्पण को हमेशा याद रखें तभी पार्टी मजबूत होगी तथा कार्यकर्ता की परीक्षा तब होती है जब पद नहीं मिलता।

अपनी राजनीति के प्रारंभिक दिनों को किया याद
अपनी राजनीति के प्रारंभिक दिनों का स्मरण करते हुए शांता कुमार ने कहा कि गांव के दलित शिकरू राम के प्रधान तथा उनके साथ पंच बनने के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस मौके पर संगठन मंत्री पवन राणा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृपाल परमार, कांगड़ा-चम्बा के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व महिला मोर्चा के सदस्य आदि प्रमुख कार्यकत्र्ता इस मौके पर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!