शांता बोले-सरकार और अधिक स्थानों पर चलाए हैली टैक्सी सेवा

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2018 12:56 AM

shanta said government run heli taxi service at more places

पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद शांता कुमार ने प्रदेश में पहली बार शिमला से चंडीगढ़ तक हैली टैक्सी प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 60 स्थानों पर हैलीपैड हैं।

पालमपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद शांता कुमार ने प्रदेश में पहली बार शिमला से चंडीगढ़ तक हैली टैक्सी प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 60 स्थानों पर हैलीपैड हैं। इनमें अधिक स्थान ऐसे हैं जहां आपार प्राकृतिक सौन्दर्य हैं और पर्यटन की दृष्टि से वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। वहां पहुंचने के लिए सड़क द्वारा बहुत समय लगता है। आजकल पर्यटक कम समय में अधिक स्थान देखना चाहते हैं। देश में निजी क्षेत्र में बहुत सी हैलीकॉप्टर कंपनियां हैं जो इस काम के लिए आगे आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई हैली टैक्सी हिमाचल के पर्यटन में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है।


महत्वपूर्ण पर्यटन स्थानों के लिए निजी क्षेत्र से लिए जाएं हैलीकॉप्टर
उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थानों के लिए निजी क्षेत्र से हैलीकॉप्टर लिए जाएं और अधिक स्थानों पर हैली टैक्सी चलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से 1 करोड़ 70 लाख रुपए इसी महीने दिए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र अपने मंडल की नियमित बैठक बुलाकर 10 लाख रुपए की योजनाएं अतिशीघ्र भेंजे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से सीधे कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र की पंचायतों को मनरेगा और 14वें वित्त आयोग से लगभग 300 करोड़ रुपए आ चुके हंै। उन्होंने सभी पंचायतों से आग्रह किया है कि इस बार पेयजल की योजनाओं को सभी प्राथमिकताएं दें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!