शांता बोले-हिमाचल के इतिहास में दर्ज होगा सी.यू. और फोरलेन का शिलान्यास

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2019 11:26 PM

shanta said cu and fourlane s foundation stone will recorded in history

कांगड़ा-चम्बा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार ने कहा कि 21 व 24 फरवरी का दिन कांगड़ा व हिमाचल के इतिहास में याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को जहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश...

चम्बी (शाहपुर) (जिनेश): कांगड़ा-चम्बा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार ने कहा कि 21 व 24 फरवरी का दिन कांगड़ा व हिमाचल के इतिहास में याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को जहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सालों से रुके पड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय का नींव पत्थर रखा, वहीं 24 फरवरी को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री द्वारा 7 नए एन.एच. व 2 फोरलेन का शिलान्यास करके इस दिन को भी यादगार बना दिया।

एन.एच. के बनने से विश्व के पटल पर आ जाएगा हिमाचल

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इस बात का जिक्र किया था कि धौलाधार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन एन.एच. के बनने से हिमाचल विश्व के पटल पर आ जाएगा।

पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर स्थापित करना है नया रिकॉर्ड

पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं ने उन्हें 1 लाख 70 हजार वोट देकर जिताया था। उन्होंने कहा कि उस समय न तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे और न ही हमारा पिछला कार्यकाल जनता ने देखा था। न ही हमारी प्रदेश में सरकार थी और न ही केंद्र में सरकार थी लेकिन आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 साल में किए हुए देश के विकास को लोगों द्वारा देखा जाना है। उन्होंने कहा कि पहले 1 लाख 70 हजार वोट देकर उन्हें जिताया था अब उसी रिकॉर्ड को तोड़कर 2 लाख वोट देकर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पन्ना प्रमुखों के कारण ही भाजपा फिर चुनाव जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!