भ्रष्टाचार प्रकरण में पंजाब के सीएम ने किया ऐतिहासिक कार्य, देश के अन्य नेता भी दिखाएं ऐसा साहस : शांता कुमार

Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2022 07:57 PM

shanta kumar pats back of punjab cm

भाजपा नेता शांता कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार प्रकरण में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को जेल भिजवाने के कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी पीठ थपथपाई। समूचे देश के नेताओं से कहा कि वे भी पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए...

पालमपुर (ब्यूरो): भाजपा नेता शांता कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार प्रकरण में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को जेल भिजवाने के कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी पीठ थपथपाई। समूचे देश के नेताओं से कहा कि वे भी पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए साहसिक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा ही न करें अपितु उसी तरह भ्रष्टाचार को उखाड़ फैंकने का साहस भी दिखाएं। प्राध्यापक बकौल शांता कुमार भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा शत्रु है, सब कुछ होते हुए भी देश के करोड़ों लोग भुखमरी की हालत में हैं। यदि भारत में भ्रष्टाचार न होता तो आज भारत स्वर्ग की भांति होता। 

करोड़पति होने के बावजूद पैसों का पागलपन ले गया जेल
शांता कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार महापाप है और इसको मिटाने का कार्य बहुत बड़ी देशभक्ति और पुण्य का काम है। ऐसा अच्छा काम कोई भी करे, उसकी प्रशंसा करने का साहस होना चाहिए और भ्रष्टाचार करने वाले अपनी ही पार्टी में हो तो उसका भी विरोध करने की हिम्मत होनी चाहिए। शांता कुमार ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री करोड़पति हैं। 6 करोड़ से अधिक उनकी संपत्ति है परंतु पैसों का पागलपन अब उन्हें जेल में ले गया। 

अडवानी हुए थे नाराज, वाजपेयी ने दी थी शाबाशी
शांता कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखों रुपए रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मैंने कहा था कि उस घटना से लाखों कार्यकर्ताओं का सिर शर्म से झुका है, उनका त्यागपत्र ही काफी नहीं, उन्हें अतिशीघ्र पार्टी से निकाल देना चाहिए। उस समय लाल कृष्ण अडवानी मुझसे नाराज हुए थे परंतु अटल बिहारी वाजपेयी ने हाथ के इशारे से यह कहने के लिए मुझे शाबाशी दी थी।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!