शांता का बड़ा वार, बोले-2 करोड़ घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए देश का नागरिक बनाना चाहता है विपक्ष

Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2020 10:42 PM

shanta kumar in palampur

नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के पक्ष में लोगों को जागरूक करने के लिए सुलह विधानसभा के अरला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा संगठानात्मक जिला पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अध्यक्षता की।

पालमपुर (संजीव राणा): नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के पक्ष में लोगों को जागरूक करने के लिए सुलह विधानसभा के अरला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा संगठानात्मक जिला पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के पक्ष में सुलह विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा से संगम पैलेस अरला तक रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने की। रैली में पूर्व विधायक दूलो राम, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, इंदू गोस्वामी सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
PunjabKesari, Rally Image

बोट बैंक और सत्ता के लिए देश में आग लगा रहीं विपक्षी पार्टियां

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विपक्ष और बहुत-सी पर्टियां वोट बैंक और सत्ता के लिए देश में आग लगा रही हंै, जिसके चलते सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है। केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 का निर्णय लेकर मुश्लिम देशों में प्रताडि़त लोगों को नागरिकता प्रदान करने का अच्छा कार्य आरंभ किया है लेकिन देश की कुछ पार्टियां द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
PunjabKesari, Meeting Image

बरगलाया जा रहा देश का पढ़े-लिखा युवा

उन्होंने कहा कि देश के पढ़े-लिखे युवाओं को बरगला कर आगे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ शिक्षण संस्थानों में घट रही घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। देश के सर्वाेच्च न्यायलय ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे जागरूक करने का निर्णय लिया है और प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है।
PunjabKesari, Meeting Image

विपक्ष ने 2 करोड़ घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए दिया संरक्षण

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 2 करोड़ घुसपैठिए देश में हैं और विपक्ष ने इन्हें वोट बैंक के लिए संरक्षण देने का कार्य किया है और अब इन्हें भी नागरिक बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 34 प्रतिशत हिंदूओं तथा सिखों की जनसंख्या थी जो अब केवल 3 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के लोगों को भी विपक्ष ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता इनके बहकावे में नहीं आई।
PunjabKesari, Minister Vipin Parmar Image

केंद्र सरकार ने देशहित में लिया महत्वपूर्ण कदम : विपिन परमार

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं पविार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को केंद्र सरकार द्वारा देशहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक समुदाय के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को इस अधिनियम की जरा भी जानकारी नहीं है। इस मौके पर इंदू गोस्वामी ने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में अपने विचार रखे।
PunjabKesari, Indu Goswami Image

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरीदत्त शर्मा, विनय शर्मा, महामंत्री दवेंद्र राणा, विजय भट्ट, सुलह के अध्यक्ष देश राज शर्मा, पालमपुर के अध्यक्ष अभिमन्यू भट्ट, बैजनाथ के अध्यक्ष भीखम कपूर, महामंत्री सुखदेव मसंद और विपन जम्वाल, तनु भारती, चंद्रवीर, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, रागिनी रूकवाल अशोक पुरोहित, दीपक नाग और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Former MLA Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!