शांता को नहीं मिला टिकट, तो प्रवीन को चुनावी मैदान में उतारेंगे कार्यकर्ता

Edited By Ekta, Updated: 18 Feb, 2019 12:18 PM

shanta did not get tickets

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में ही हाशिए में चल रहे पार्टी के पुराने सदस्यों व पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव से पहले मोर्चा खोल दिया है। भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे इन सदस्यों व पदाधिकारियों ने बाकायदा पालमपुर विश्राम गृह में बैठक का आयोजन कर इस...

पालमपुर (मुनीष): विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में ही हाशिए में चल रहे पार्टी के पुराने सदस्यों व पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव से पहले मोर्चा खोल दिया है। भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे इन सदस्यों व पदाधिकारियों ने बाकायदा पालमपुर विश्राम गृह में बैठक का आयोजन कर इस बात पर ऐतराज जताया कि उन्होंने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। लेकिन अचानक उन्हें पार्टी से साइड लाइन कर दिया गया। पार्टी के संस्थापक सदस्य धर्मपाल चैतर्थ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अब भी भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के साथ हैं और यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो सभी शांता कुमार के लिए कार्य करेंगे। यदि टिकट किसी ओर की दी जाती है, तो इसके खिलाफ सभी सदस्य पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए बाध्य हो जाएंगे। 

बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संस्थापक सदस्य चौधरी नंदलाल, ओमप्रकाश उपाध्याय, अमर ठाकुर, तानिपो शर्मा, हरि चंद शर्मा, प्रीतम पटियाल, सीता राम, भवानी प्रसाद, करतार पहलानिया, मास्टर जगदीश चंद, डा. शांति स्वरूप, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी, महामंत्री राम प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल सचिव किरण धीमान, जोन प्रभारी अनिल राणा, डा. हिरदु राम, राजेंद्र रजनी, अवेश अवस्थी, सह प्रभारी जीतम ठाकुर, कार्यालय सचिव राजेंद्र कुमार, पूर्व एस.टी. मोर्चा के अध्यक्ष मिलाप चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार रत्न चंद, दीपक दीपू, महासचिव अक्षय कुमार, रवि राज, प्रथ्वी राज, राजीव कपूर, राजेश अवस्थी, सचिव हरजीत राणा, अनिल भट्ट, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजीव परमार, ईश्वरदास चौधरी, संजय शर्मा, रमेश चौधरी, त्रिलोक नाथ, प्रताप चंद, मास्टर देशराज, कुलदीप सिंह गुलेरिया, पंडित सतपाल शर्मा, कैप्टन कर्म चंद, चौधरी चुनी लाल, आरसी कौंडल, कैप्टन कर्म चंद, सूबेदार निक्का राम, अमर सिंह, देवकी नंदन, सुभाष शर्मा, सुभाष ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, डा. हरीश वैद्य, महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा, शोभा पुरी, सुदेश सूद, जगतंबा, पंकज, रेखा कपूर, बीना देवी, कुमारी स्नेह, कल्पना चौधरी व रमा चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!